Top News

बाढ़ सुरक्षा के लिए सजग प्रयास: पूर्णिया में 14 स्थलों पर कटाव रोधी कार्य कराए गए

 

पूर्णियां/सिटीहलचल न्यूज

बिहार सरकार का जल संसाधन विभाग संभावित बाढ़ के खतरों को ध्यान में रखते हुए राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सतर्कता और बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर सजग है। इसी कड़ी में पूर्णिया जिले के विभिन्न तटवर्ती इलाकों में कुल 14 अदद् स्थलों पर कटाव रोधी एवं तटबंध सुरक्षा कार्य सक्रिय रूप से संपन्न कराए गए हैं।महानंदा नदी के किनारे स्थित बैसा प्रखंड के गांव असजा, असजा शर्मा टोला, मथुआ टोली, चुनामारी सिरसी, पोखरिया, मरूआ साउथ टोला, मझवार और मालोपारा तेलंगा में कटाव रोधी कार्य कराए गए हैं


इसी नदी के किनारे अमौर प्रखंड के मलहाना और बैरबन्ना गांवों में भी कटाव निरोधक कार्य पूर्ण किए गए हैं।वहीं, पश्चिम कंकई नदी के कटाव से सुरक्षार्थ बैसा प्रखंड के गांव हरिया, डुमरिया और मंगलपुर बलुटोल में कटाव निरोधक कार्य कराया गया है।इन सभी कार्यों का उद्देश्य बाढ़ के दौरान संभावित कटाव को रोकना और स्थानीय जनता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है

इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर भी कार्य कराए गए हैं।जल संसाधन विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है ताकि नदियों के किनारे स्थित गांवों को नदी कटाव से बचाया जा सके और बाढ़ के समय किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post