Top News

किशनगंज में खेत मे मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव; इलाके में फैली सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज 

किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारादिघी गाँव मे खेत मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई है। इधर सूचना मिलने पर मौके पर पहाड़कट्टा थाना की पुलिस अपने दल बल के साथ पहुंच गई है


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के सारादिघी गांव में सारादिघी रतूआ और अधिकारी के बीच खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहाड़कट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है

पहाड़कट्टा के थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 9-10 बजे अज्ञात व्यक्ति शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव की पहचान के लिए जिले भर में अभी सोशल मीडिया पर सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा हो पाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post