Top News

किशनगंज में साइबर ठगी का मामला: व्हाट्सएप लिंक से 3.63 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने 1 लाख रुपए कराए वापस

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज 

किशनगंज जिले में साइबर फ्रॉड के द्वारा एक बड़ा ठगी का मामला प्रकाश में आया है। टाऊन थाना क्षेत्र के फारिंगगोला वार्ड नंबर 9 निवासी मोहम्मद अब्दुल कलाम के साथ साइबर ठगों ने बड़ी धोखाधड़ी की। बीते 4 अगस्त 2024 को अज्ञात साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर बैंक का लिंक भेजकर 24 वर्षीय कलाम से 3 लाख 63 हजार रुपए ठग लिए।पीड़ित अब्दुल कलाम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी


पीड़ित के शिकायत पर साइबर थाना किशनगंज ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस उपाधीक्षक रवि शंकर और अंचल पुलिस निरीक्षक राजा की टीम ने  तकनीकी जांच के बाद ठगी की राशि में से 1 लाख रुपए पीड़ित को वापस दिलवाए है। वही साइबर थाना अध्यक्ष रवि शंकर ने बताया कि आगे और छानबीन की जा रही है

वही थाना अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान व्हाट्सएप लिंक, ग्रुप या टेलीग्राम चैनल से सावधान रहें। नौकरी, इनाम या निवेश के नाम पर मांगी गई राशि को बिना जांच-पड़ताल के न भेजें। साइबर अपराध की सूचना टोल फ्री नंबर 1930 या स्थानीय साइबर थाना में तुरंत दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post