बैसा /सिटी हलचल न्यूज
पूर्णियां : रौटा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व पदाधिकारी - चंद्र प्रकाश एवं थानाध्यक्ष - ज्ञान रंजन के नेतृत्व में जनता दरबार में कुल 5 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें से सभी 5 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने कहा कि साधारण भूमि विवादों को निबटारा आसानी से संभव है
इसके लिए दोनों पक्षों को थोड़ी उदारता व ईमानदारी दिखाने की जरूरत है। प्रशासन की कोशिश है कि छोटे मोटे भूमि विवादों का निबटारा कर दिया जाए ताकि यह लड़ाई झगड़े की भविष्य में वजह नहीं बन सके। ऐसे विवादों के निबटारे के लिए लोगों को थाने में आयोजित जनता दरबार का लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से पु अनि कुमार गौतम आदि मौजूद थे।