Top News

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

 

सिटी हलचल / सिटी हलचल न्यूज 

कटिहार : पोठिया थानाक्षेत्र के बखरी मंडल चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत। मिली जानकारी के अनुसार नौगछिया से कटिहार के काढ़ागोला भैंसदियारा आ रहे एक 46 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान नौगछिया नवादा निवासी विनोद ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एनएच 31 के मंडल चौक बखरी के पास स्थानीय लोगों ने उन्हें बेहोशी की हालत में उन्हें पाया गया। जिसके बाद उन्हें समेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई


मृतक के चचेरे भाई अजय ठाकुर ने बताया कि विनोद अपनी बहन से मिलने काढ़ागोला भैंसदियारा जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बताया कि घटना की जानकारी के बाद हमलोग अस्पताल पहुंचे जहां उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलने पर बरारी विधायक विजय सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि विनोद परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और उनकी मौत से परिवार पर संकट आ गया है।घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post