Top News

थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक की

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर थाना परिसर मोहर्रम पर्व खेलने को लेकर शान्ति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता पुलिस अंचल निरीक्षक शुरेन्दर मोहन विश्वास के द्वारा किया गया। बैठक नेतृत्व थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शहनाज हुसैन ने भाग लिया


बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह द्वारा उपस्थित पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को एवं गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि मोहर्रम पर्व खेलने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। जिसमें फोर्म के आधार 25 के संख्या में मुखिया एवं मुख्य पार्षद से सुकृति के आधार पर लाइसें सनिर्गत किया जाएगा। साथ ही मोहर्रम खेलने के लिए समय निर्धारित ही किया गया है। जो समय पर अखाड़े में खेलने के लिए समय निर्धारित किया गया है । इसमें विशेष कर सरारी  तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी 

इसमें किसी तरह उपद्रव करने वालों बख्शा नहीं जाएगा।  थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद , पुलिस अंचल निरीक्षक शुरेन्द्र मोहन विश्वास के द्वारा लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम पर्व मनाने क अपील की गई। बैठक में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी,  जिला परिषद प्रतिनिधि अफरोज आलम, मुख्य पार्षद शाहनवाज हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा, मिस्टर आलम, सहित सभी जनप्रतिनिधि एव गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post