कटिहार/सिटीहलचल न्यूज़
कुरसेला। शनिवार को प्रखंड के बल्थी महेशपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप सरकारी जमीन से प्रशासन द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया गया। जानकारी के मुताबिक विगत 5 वर्षों से उक्त जमीन पर लोगों द्वारा कब्जा कर झोपड़ी बनाकर माल मवेशी बांधकर अतिक्रमित कर लिया गया था। उत्तरी मुरादपुर पंचायत के मुखिया अविनाश सिंह एवं ग्रामीणों की लिखित शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश
पर दंडाधिकारी सह सीओ जयप्रकाश की उपस्थिति में कटिहार से आये जिला बल के सहयोग से उक्त भूमि को जेसीबी से अतिक्रमणमुक्त कराया गया। इस बाबत सीओ जयप्रकाश ने बताया कि मुखिया व ग्रामीणों की शिकायत पर 14 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अतिक्रमण वाद चलाया गया। जिसमें अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस तामील करा कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया
बावजूद लोगों ने बिहार सरकार की खास भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया। इसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्थी महेशपुर के पूरब बिहार सरकार की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। मौके पर बीडियो अजय कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार पासवान सहित पुलिस बल शामिल थे।



Post a Comment