Top News

विधायक ने डोहर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया शिलान्यास, लोगों को मिलेगी सुविधा

 

किशनगंज/इमरान हाशमी 

बहादुरगंज विधानसभा अंतर्गत डोहर पंचायत के डोहर मलानी में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग योजना अंतर्गत डोहर उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का भव्य रूप से शिलान्यास राजद विधायक मो० अंजार नईमी के द्वारा किया गया


भवन के निर्माण से डोहर पंचायत के लोगों में अत्यधिक उत्साह है। साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे पंचायत वासियों को उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण होने से इलाज हेतु कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।इस मौक़े पर पंचायत के मुखिया ममनुन सरपंच हबीब आलम पुर्व मुखिया मकसुद एवं समाज के बुद्धिजीवी लोग साथ ही नौजवान साथी एवं वरिष्ट नागरिक शामिल रहें

बहादुरगंज विधायक ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि विधानसभा अंतर्गत स्वास्थ्य से संबंधित, सड़क से संबंधित, पुल पुलिया आदि महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post