किशनगंज/इमरान हाशमी
बहादुरगंज थाना परिसर में आज आगामी पर्व "मोहर्रम" को ध्यान में रखते हुए थाना परिसर प्रांगण में पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष राजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक। बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग, वरिष्ठ नागरिक सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए
पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष राजन कुमार ने कहा कि शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए। उन्होने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए इसके लिए पुलिस बल संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल तैनात होगी। अपराधी गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस शांति समिति बैठक में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष राजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती
अंचल अधिकारी अजय कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमा, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुलाजिम हुसैन, पार्षद शितुल सिन्हा, विरेंद्र ठाकुर, भाजपा नेता किशलय सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता अतहर आलम, एहरार आलम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



Post a Comment