पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
बैसा: अनगढ़ थाना में मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में विधि एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष सोफिया प्रवीण द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों से अपील की गई कि शांति एवं आपसी भाईचारे के बीच मुहर्रम का पर्व मनाये
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ऐसा पोस्ट ना करें कि किसी भावनाएं आहत हो या फिर सामाजिक विद्वेष उत्पन्न हो। यदि कोई पोस्ट करता भी है तो इसकी सूचना थाना, या प्रखंड के पदाधिकारी को दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा
धार्मिक व सामाजिक भावनाओं को भड़काने वाले गीत भी नहीं बजेंगे। थाना अध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर ना करें कि किसी की भावनाएं आहत हो। प्रशासन हमेशा आपके सेवा में तत्पर है ताकि पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न किया जा सके।



Post a Comment