Top News

दर्जनों महिलाओं को पप्पू यादव ने दिलाई जाप की सदस्यता

 


पटना/सिटी हलचल न्यूज़

विभिन्न पार्टियों के महिला कार्यकर्ताओं ने आज  जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई. पप्पू यादव ने कहा  की देश के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है। पटना शहर में  इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति होने से शहर में पार्टी को मजबूती मिलेगी। ये नारी शक्ति पार्टी के विचारों को  हर घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी


प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने महिलाओं को जन अधिकार पार्टी हमेशा महिलाओं को प्रमुख विचारधारा में रखती है और उनके उत्थान के लिए कार्यरत करती है। सभी नई महिला सदस्यों को बहुत बधाई। मौके पर श्रीमती सोनल सिंह, कंचन माला, सोफिया अख्तर,चांदनी सिंह,किरण चौधरी


सुनिता अग्रवाल, राजकंता राज, श्रुति सिंह ने आज जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ली हैं. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा के अलावे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री राजेश रंजन पप्पू, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्री राजीव कुमार कन्हैया प्रदेश सचिव रतिकांत सिंह नीरज उर्फ़ ललन सिंह जी मौजुद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post