Top News

मिलिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल के बच्चो ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई

 

पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया के कसबा राधानगर स्थित मिलिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिक्षकों के द्वारा फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। साइंस एग्जीबिशन में छात्रों ने अपनी-अपनी प्रदर्शनी एवं प्रतिभा दिखाई। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों ने भाग लिया


जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान कला सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए। जिसकी शिक्षकों ने बहुत सराहना की।विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित विजेताओं एवं इसमें भाग लेने वाले छात्रों को बाद में पुरस्कृत भी किया जाएगा

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल भी छात्रों का हौसला बढ़ाने पहुंचे और छात्रों के द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी की काफी सराहना भी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post