Top News

बजरंग दल के लोगों ने पशु लदे कंटेनर को पकड़ा, 40 पशु मुक्त 3 तस्कर गिरफ्तार

पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

एकबार फिर पूर्णियाँ में कंटेनर के माध्यम से पशु तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पशु तस्करी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कसबा जिओ पैट्रोल पंप के समीप पीछा करके 40 भैसों को कंटेनर से मुक्त कराया। साथ ही पशु तस्करों को पकड़कर कसबा पुलिस को सौप दिया। बताया जा रहा है कि तस्कर अररिया से पशु कंटेनर में भरकर बंगाल ले जा रहे थे


इस बाबत पूर्णियां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मोनू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अररिया से होते हुए गुलाबबाग जीरो माइल के तरफ पशु तस्करों के द्वारा ट्रक के कंटेनर में 40 भैसों को ले जाया जा रहा है। इस दौरान बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कंटेनर का पीछा किया। पीछा करते हुए कसबा जिओ पेट्रोलपंप के निकट तीन पशु तस्कर समेत कंटेनर में रखे 40 भैसों को पकड़ा और कसबा थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी


सूचना मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर तीन पशु तस्करों को अपने हिरासत में लिया साथ ही कंटेनर को जब्त करते हुए पूर्णियां गौशाला भेज दिया।मालूम हो कि इससे पूर्व भी सदर थाना क्षेत्र में बजरंग दल के लोगो ने कंटेनर लदे पशुओं को पकड़ा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post