Top News

पत्रकार बन ठेकेदारों व जनप्रतिनिधियों से पैसे की माँग करने वाले को सिखाया गया सबक

 


किशनगंज/इमरान हाशमी

बहादुरगंज थाना परिसर में शुक्रवार को एएसआई विनोद राम की मौजूदगी में एक मामले का निपटारा हुआ। मामला किशनगंज के बहादुरगंज का है। बता दें कि दैनिक निष्पक्ष पोस्ट अखबार के जिला ब्यूरो लाड बाबु ने जोहीद राय के खिलाफ प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष बहादुरगंज राजन कुमार को आवेदन दिया था। दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा कि जोहीद राय द्वारा उनके नाम व उनके अखबार दैनिक निष्पक्ष पोस्ट समाचार पत्र का नाम बेचकर संवेदक व जनप्रतिनिधियों से अवैध रूप से पैसे की मांग करते हैं। जिससे कि उनके नाम व उनके अखबार दैनिक निष्पक्ष पोस्ट का बदनामी हो रहा है


वहीं प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राजन कुमार ने मामले को संज्ञान में लेकर एएसआई विनोद राम को मामले की जांच करने को कहा। जिसके बाद एएसआई विनोद राम ने जोहीद राय और पत्रकार लाड बाबु को थाने में बुलाया। वहीं एसआई विनोद राम द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद जोहिद राय ने स्वीकार किया कि मुझसे गलती हुई है इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं भविष्य में इस तरह की गलती और नहीं की जायेगी। वहीं पत्रकार लाड बाबु ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा कि मेरे द्वारा जोहीद राय के खिलाफ दिए गए आवेदन की आगे की करवाई ना की जाए

तत्पश्चात मामले का निपटारा हुआ। वहीं एएसआई विनोद राम ने सख्त लहजे में कहा कि गुनाह करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी हो। साक्ष्य के आधार पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पत्रकार इमरान हाशमी, इस्माइल आलम, अमीन आलम, सोयब आलम, शमशेर आलम, सिकंदर राय, इरशाद राय , साजिद , हसन राय, राजा उर्फ बुद्धु सहित समाज के बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post