Top News

बिहार राज्य किसान सभा पूर्णिया जिला काउंसिल की बैठक रानीपतरा में संम्पन्न

 


पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिहार राज्य किसान सभा की पूर्णिया जिला काउंसिल ४की बैठक रानीपतरा में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता का0 सूरज चौहान ने किया।जिसमें प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि किसानों का ऋण माफ किया जाय,किसानों को कृषि हेतु मुफ्त में बिजली दी जाय और बिहार को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय।यह भी मांग दुहराई गयी कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिया जाय तथा एक एन एसपी को लागू किया जाय।साथ हीं वर्षों से जमीन पर बसे हुए गरीब परिवारों को कोर्ट ,पुलिस और भू माफियाओं के सहयोग से उजाड़ने का कोशिश को बंद किया


जाय और उनके हितों की रक्षा की जाय।साथ हीं किसान नेता का0 सुभाष मुंडा की रांची में भू माफियाओं द्वारा की गयी हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके हत्यारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव जिला परिषद राजीव सिंह ने कहां की बिहार सुखार की स्थिति से गुजर रहा है,किसानों का फसल बर्बाद होने की कागार पर है,इस महंगाई में पंप सेट से पटवन करने में किसान काफी मरमर्राहत हैं

ऐसे में किसानों के मुद्दे से हट कर केंद्र सरकार राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।जबकि किसान लगातर बैंक ऋण जैसी समस्या से जूझ रहा है।वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 9 अगस्त को राज्यव्यापी आंदोलन के तहद पूर्णिया जिला मुख्यालय में महागठबंधन दलो के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से का0 गुड्डू महतो, सुधीलाल मुंडा, वजहाद हुसैन, सुदीप सरकार लुकमान, शिवनाथ सोरेन, चंदन उराँव, संतोष हेंब्रम,शंकर ऋषि लाल बहादुर उराँव, नारायण राम आदि शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post