भवानीपुर/बमबम यादव
पूर्णियां : प्रसूता की मौत के मामले में पूर्णिया सिविल सर्जन डॉक्टर अभय प्रकाश चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर जांच में पहुंचे वही उन्होंने बताया कि जांच टीम भी गठित किया गया है जो कि सोमवार को जांच करने भवानीपुर अस्पताल पहुंचेगी पूर्णिया सिविल सर्जन ने
कहा कि अस्पताल में लिखा जाएगा कि पैसा लेना और देना दोनों अपराध हैं उन्होंने कहां की एएनएम पैसा लेने के मामले में वीडियो रिकॉर्डिंग अगर हो तो कोई बात हो सकता है ऐसे तो कोई भी आरोप लगा सकता है
रविवार को प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी जिसमें की आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ एवं डॉक्टर पर हमला किया गया था इस मामले को लेकर सिविल सर्जन पूर्णिया जांच में भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे जांच में कई मुद्दे पर विशेष चर्चा हुई।



Post a Comment