Top News

नहीं रहे विश्व विप्लव टाइम्स के संपादक आदित्य कुमार

कटिहार/सिटीहलचल न्यूज़

कटिहार से प्रकाशित हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र ' विश्व विप्लव टाइम्स ' के संपादक श्री आदित्य कुमार अब नहीं रहे । उनका निधन हो गया। वे गुरुवार की रात लगभग 09 बजे कटिहार मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांसें  ली ।मालूम हो कि वे विगत तीन दिनों से कटिहार मेडिकल कॉलेज के आई. सी.यू. में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।बताते चलें कि वे लम्बे समय से किडनी रोग से पीड़ित थे और हाल हीं में वे 05 माह से दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में ईलाज करवाकर लौटे थे


बताया जाता है कि वे न सिर्फ कटिहार से प्रकाशित हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र ' विश्व विप्लव टाइम्स ' के संपादक थे। बल्कि आज़ एवं प्रभात खबर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के अलावे भी कई अन्य पत्र पत्रिकाओं में लिखा करते थे।वे अपने पीछे तीन पुत्र , दो पुत्री , नाती ,पोता सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गए ।संपादक श्री आदित्य कुमार के निधन से पूर्णिया प्रमंडल के पत्रकार जगत में एक अपूर्णीय क्षति हुई है । चूंकि लम्बे काल से समाचार के दुनिया में रहते हुए उनके लेखन में शालीनता थी । जो उनके अनुभवी होने का प्रमाण है ।उनके निधन के उपरांत अंतिम दर्शन के लिए शहर और जिले के आम एवं प्रभावशाली लोगों तथा जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा


अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने वालों में कटिहार जिला जनसुराज अभियान के संस्थापक श्री सत्यनारायण शर्मा , पूर्व मंत्री महेन्द्र नारायण यादव , पूर्व शिक्षा मंत्री रामप्रकाश महंतों , विधान परिषद के सदस्य अशोक अग्रवाल , पूर्व वार्ड पार्षद साहवीर अंसारी , पूर्व वार्ड गणेश शर्मा , सामाजिक न्याय मंच के संरक्षक ई. गिरिजा सिंह , हिन्दी पाक्षिक   पूर्णिया की आवाज के संपादक संजय सिंह , स्थानीय पत्रकार लक्ष्मी कांत प्रसाद ,सुभाष पांडेय प्रमुख रूप से शामिल थे |

Post a Comment

Previous Post Next Post