Top News

अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोगो को कोविड के प्रति जागरूक करने का किया अपील



रुपौली से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

ग्राम पंचायत का समाज को जागरूक करने में अहम किरदार है ।इसलिए सभी मुखिया अपने -अपने पंचायत में वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर लोगों को कोविड से बचाव के प्रति जागरूक करें ।उक्त बातें धमदाहा एस डी ओ राजीव कुमार ने प्रखंड मुख्यालय में आयोजित मुखिया और अधिकारियों के बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।बैठक का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित फैसलिटी भवन में की गई ।


बैठक में उपस्थित मुखिया को संबोधित करते हुए धमदाहा एस डी पी ओ रमेश कुमार ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए समाज के प्रत्येक लोगो को सजग रहने की जरूरत है ।हालांकि इससे घबराने की कोई जरूरत नही है ।लेकिन कोविड से  बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है ।हमलोगों को हर हाल में सोसल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क पहनने की जरूरत है ।साथ ही समय -समय पर हाथ धोते रहे ।सरकार के द्वारा लगातार कोविड से बचाव के उपाय किये जारहे है ।लेकिन जनता को जागरूक होकर एक जिम्मेदार नागरिक के नाते एतिहात बरतने की जरूरत है ।

उपस्थित मुखिया को संबोधित करते हुए एस डी पी ओ रमेश कुमार ने आगे कहा कि आपलोग सरपंच से सामंजस बिठा कर छोटे -छोटे मामले का निष्पादन करने का प्रयास करें ।इस कार्य मे पुलिस आपलोगों की मदद के सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा ।याद रहे कि आपलोगो के द्वारा मामले के निष्पादन में किसी भी प्रकार का दुर्भावना नही हो

।आपलोग समाज को सरकार से जोड़ने के लिए एक कड़ी का काम करे ।विकास के साथ सामाजिक समरसता कायम रखने में भी आपकी अहम भूमिका है ।इस बात को आपको समझना पड़ेगा ।काँप पंचायत के मुखिया पंकज कुमार ने अधिकारियों के सामने राशन कार्ड का मुद्दा उठाया ।जिस पर धमदाहा एस डी ओ राजीव कुमार ने कहा कि जीविका के द्वारा भेजे गए डेटा पर कार्ड तैयार हो चुका है

।जिसे जल्द ही ग्रामपंचायत को उपलब्ध करवा दिया जायेगा ।साथ ही यदि आपलोगो की नजरों में कोई निहायत गरीब हो तो उसकी सूचना दे ।सूचना मिलते ही उसका राशन कार्ड हाथों हाथ बना कर दे दिया जायेगा । एस टी ,एस सी के साथ ही अन्य गरीब लोगों के लिए भी राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाया जायेगा ।बैठक में एस डी सी अनुपम ,बी डी ओ परसुराम सिंह ,सी ओ राजेश कुमार सहित सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post