पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णिया:जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने देश के नामी पत्रकार कमाल खान के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा की एनडीटीवी में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी अपनी ईमानदार पत्रकारिता के बदौलत देश में अपना एक अलग स्थान बनाया था। अपनी शेरो और शायरी के बदौलत श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे कवि गोष्ठी में भी उनकी बहुत रुचि रहती थी। साहित्य के प्रति उनकी रुचि बहुत थी ऐसे निर्भीक और अच्छी आवाज के लिए उन्हें हमेशा जाना जाता रहेगा
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रंजन सिंह महासचिव गौतम वर्मा, उपाध्यक्ष कार्यानंद कुँवर, आस नारायण चौधरी, मोहम्मद अलीमुद्दीन, एनएसयूआई के अध्यक्ष मोहम्मद असरार हाशमी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीव शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता पवन राय, राजेंद्र नाथ मुखर्जी आदि ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।
Post a Comment