Top News

पति ने गुटखा खाने के मना किया तो पत्नी ने एसपी को दे दिया प्रताड़ना का आवेदन

 पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णिया: पुलिस परिवार केंद्र में रोजाना अजीबोगरीब मामला से केंद्र के सदस्यों को रु ब रु होना पड़ता है। अपनी गलत आदत को छुपाने के लिए पत्नी किस तरह पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर पुलिस के पास पहुँच जाती है, यह भी केंद्र के सदस्य को आज देखने को मिला।एक मामला भागलपुर जिला खरीक बाजार नागर टोला से आया जिसमें पूर्णिया जिला के धमदाहा के पति पर आरोप लगाया गया कि पिता द्वारा शादी के अवसर पर नगद फर्नीचर कपड़ा इत्यादि देने के बावजूद भी पति द्वारा मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। नहीं देने पर पत्नी को प्रताड़ित किया गया और डेढ़ वर्ष पहले मारपीट कर मार के भगा दिया गया। इस बाबत पत्नी ने पूर्णिया एसपी को आवेदन दिया। वहीं एसपी ने मामले को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया


मामला जब केंद्र में आया तो दोनों पति पत्नी को नोटिस देकर केंद्र में बुलाया और मामले की जानकर ली तो पत्नी ने वहीं मारपीट और दहेज का आरोप लगाया। वही पति से जब इस बाबत पूछा गया तो पति ने कहा कि हुजूर यह गुटखा खाती है। बार बार मना करने पर भी नहीं मानी तो एक दिन 2 3 थप्पड़ लगा दिया था, जिसके बाद यह अपने घर चली गई। मगर गुटखा खाना नहीं छोड़ा


तब केंद्र को समझ मे आ गया कि पूरा मामला गुटखा से जुड़ा हुआ है। महिला गुटखा खाने की आदि हो चुकी है, जिसके वजह से यह कलेश उत्पन्न हुआ। केंद्र ने पत्नी को गुटका नहीं खाने की सलाह दी वही पति को भी मारपीट नहीं करने और मोटरसाइकिल नहीं मांगने की हिदायत दी दोनों ने केंद्र को विश्वास दिलाया कि भविष्य में कभी कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे दोनों खुशी-खुशी केंद्र से विदा हो गए


केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि अगर यह मामला थाना चला जाता तो पति पर दहेज प्रताड़ना का केस हो जाता और पति को जेल जाना पर सकता था। जबकि यह पूरा विवाद गुटखा खाने को लेकर था।मामला को सुलझाने में केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक, स्वाति वैश्ययंत्री रविंद्र शाह, प्रमोद जायसवाल एवं कार्यालय सहायक नारायण गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post