Top News

लड्डू सिंह हत्याकांड का आरोपी मिट्ठू सिंह 19 साल बाद गिरफ्तार

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णिया पुलिस ने 19 साल से एक भगोड़े अपराधी को उसके ही घर से गिरफ्तार किया है। साल 2002 में सरसी थाना में हुए लड्डू सिंह हत्याकांड के बाद यह कुख्यात अपराधी फरार था। गिरफ्तार अपराधी मिट्ठू सिंह है जो 19 वर्षो से पुलिस के साथ आँख मिचौली का खेल खेल रहा था और आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था। उसके बाद पिछले विधानसभा चुनाव में कुख्यात बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह के हत्या के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आया था


उसी बेनी सिंह की हत्या में आशीष सिंह उर्फ अठिया भी अभियुक्त है। अभी वर्तमान में पूर्व जिला पार्षद रिंटू सिंह के हत्या के बाद अपराधी आशीष सिंह उर्फ अठिया फरार चल रहा है। उस वक़्त भी परिजनों ने मिट्ठू सिंह के घर मे रहने और पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया गया था।शुक्रवार की रात सरसी थानाध्यक्ष एमएस हैदरी को मिट्ठू सिंह के घर आने की सूचना मिली। जिसपर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर कई आपराधिक मामले दर्ज है, फिलहाल पूछताछ चल रही है


मालूम हो कि सरसी का मुखिया लड्डू सिंह 2002 में जब अपने ईट भट्टा जा रहे थे तो उनके गाड़ी के ऊपर ताबड़तोड़ बम गोली से हमला कर 3 लोगो को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में कई लोगो को आरोपी बनाया गया था जिसमे कई को सजा भी हो चुका है। एकमात्र मिट्ठू सिंह 19 वर्षो से फरार था।

Post a Comment

Previous Post Next Post