Top News

खालसा हेल्पर्स ने रक्तदान कर शहीदी दिवस मनाया



 गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में खालसा ब्लड डोनर्स (ए यूनिट ऑफ खालसा हेल्पर्स) संस्था के द्वारा   सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिब जादे के शहीदी दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के संस्थापक रौनक सिंह सेठ ने लोगों को रक्तदान करने के फायदे के बारे में बता कर लोगों को जागरूक करने एवं रक्तदान करने को प्रेरित किया।

 

साथ ही साथ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिब जादे का शहीदी दिवस मनाया गया जिस उपलक्ष में शाम 4:30 बजे से सुखमणि साहिब जी का पाठ हुआ उसके बाद शाम 6:00 बजे से रह रहा साहिब का पाठ किया गया एवं शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया गया जिसके बाद अरदास करके पूरी समाप्ति की गई साथ ही चार साहिब जादे फिल्म दिखाई गई और समूह संगत के बीच में लिट्टी और चोखे का अटूट लंगर बताया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post