Top News

सात दिवसीय टी- ट्वेंटी टुर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ

भवानीपुर से बमबम यादव की रिपोर्ट

पूर्णियां : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान में टी-ट्वेंटी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन शुरू हुआ इस शिव महावीर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में भवानीपुर के थानाध्यक्ष सुभाष मंडल के द्वारा फीता काटकर किया गया टुर्नामेंट के आयोजक कर्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फटाफट क्रिकेट के प्रारूप का आयोजन किया गया। जो कि लगातार पुरे सात दिनों तक चलेगी और यह टूर्नामेंट प्रखण्ड स्तरीय खेला जाएगा जिसमें सभी आठ टीमों के खिलाड़ी अपने अपने प्रखण्ड से ही खेलेंगे इस


मौके पर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल साह चीफ लाइफ इन्श्योरेंस एडवाइजर मनोज कुमार साह सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे ,वही पहले दिन का मुकाबला धमदाहा और आलमनगर के बीच खेला गया जिसमें धमदाहा की टिम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 143 रन बनाया आलमनगर की टीम ने इस लक्ष्य का पीछे करते हुए महज 81 रनों के कुल योग पर ही सिमट गयी, धमदाहा के पप्पू को मैन ऑफ द मैच दिया गया

अंपायर की भूमिका में धीरज भगत और बबलू स्टार थे वही आयोजनकर्ता पांडव कुमार राजन कुमार रंजन अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितीश कुमार पासवान  गौरव सहनी ज्वाला कुमार गौरव साह दीपक कुमार सहित हजारों दर्शक  मैच का लूत्फ उठा रहे थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post