Top News

दो दिवसीय नाईट टुर्नामेंट का फीता काट कर किया उद्घाटन

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार : फलका प्रखंड के सालेहपुर महेशपूर गांव के मुंशी टोला  में पी वाय ए सी सी द्वारा दो दिवसीय शॉट बाउंड्री क्रिकेट टुर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार को  7 PM बजे फीता काट कर  किया गया। पी वाय ए सी सी की तरफ से इस टुर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय मुखिया अब्दुल माजिद द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।अवसर पर मुखिया अब्दुल माजिद ने कहा खेल को खेलना चाहिए खेलने से मानसिक व शारिरिक विकास होता है


पी वाय ए सी सी क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस नाईट टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग ले रही है जिसमे चपहरी, बड़ी भंसार, बल्थी महेशपूर, राजधानी, सालेहपुर, महेशपूर, भरसिया व फलका आदि जगहों के टीम भाग लेंगे । फाईनल मैच में विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी के साथ - साथ धनराशि से भी सम्मानित किया जाएगा। अवसर पर समाजसेवी इरशाद  आलम ,निजामुद्दीन , साबिर आलम ,शमशाद , शहजाद ,इमतियाज, सकलैन , आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post