Top News

नंदन यादव हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! STF ने पिस्टल और कारतूस के साथ दबोचा

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़ 

पोठिया थाना क्षेत्र के चर्चित नंदन यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार एसटीएफ और कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को चांदपुर बहियार में छापेमारी कर हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह चांदपुर निवासी अरुण यादव का पुत्र है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए


पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान उसके चांदपुर बहियार में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने बहियार की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि 16 सितंबर 2026 की रात चांदपुर तिरासी टोला में मचान पर सो रहे नंदन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किए थे। प्रारंभिक जांच में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हत्या की वजह सामने आया था


परिजनों ने भी इसी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई थी।छापेमारी में पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई सूरज कुमार और धर्मेंद्र कुमार समेत एसटीएफ एवं जिला पुलिस के जवान शामिल थे।गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद मोबाइल फोन और हथियार की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में हत्या की साजिश, घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post