Top News

बेलो ने चौसा को हराकर जीता रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब


मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत बेलो पंचायत के हाई स्कूल मैदान में आयोजित सात दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार की रात बेलो और चौसा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मेजबान बेलो की टीम ने चौसा को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौसा की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेलो की टीम ने नौ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

टूर्नामेंट का आयोजन मां लुकेश्वरी क्रिकेट क्लब, बेलो कला के तत्वावधान में किया गया था। समापन समारोह में पूर्व मंत्री सह सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव एवं पूर्व मुखिया मनोज यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया।

मौके पर पूर्व विधायक अमित भारती, डॉ. राकेश रोशन, डॉ. उमाकांत मंडल, डॉ. पंकज कुमार, नीरज यादव, अभिनंदन यादव, संटू कुमार, विष्णु देव ठाकुर, अरविंद कुमार खिलाड़ी, नरेश यादव एवं गुरुदेव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मैच में अंपायर की भूमिका विशाल कुमार और रूपक यादव ने निभाई, जबकि अजय कुमार, रौशन कुमार एवं राजू कुमार ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post