Top News

एनएच-231 पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से छीनी सोने की चकती, मारपीट कर किया घायल


 मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच-231 पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे पड़वा नवटोल कब्रिस्तान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। सूचना पर 112 डायल पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गोहमनी वार्ड संख्या-9 निवासी शैलेंद्र कुमार बाइक से जानकीनगर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनके गले से सोने की चकती छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार के बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि घटना को लेकर छानबीन तेज कर दी गई है। पीड़ित का आवेदन प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post