पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
विद्या विहार आवासीय विद्यालय के ई-सेल की ओर से ई-सेल, आईआईटी बॉम्बे के तत्वावधान में आयोजित एनईसी जूनियर 2026 के तहत स्टार्ट-अप पिच प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान, नेतृत्व, टीम भावना, संवाद कौशल, बाजार की समझ और उद्यमिता की भावना विकसित करना था।फाइनल राउंड में कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 की श्रेणियों से चयनित कुल 10 टीमों ने अपने स्टार्ट-अप आइडिया निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उनके व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों में लक्षित उपयोगकर्ता, समाधान की उपयोगिता, कार्यान्वयन, सामाजिक प्रभाव और भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं पर भी जानकारी दी गई।कक्षा 6 से 8 वर्ग में मेडिटैग टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
टीम में अर्णव राज, शिवम कुमार, प्रत्यूष कुमार एवं शफकत अमन रज़ा शामिल रहे। वेंडेेरा-वेंडिंग मशीन टीम के यश कुमार सौरभ, अंश राज एवं आदर्श जिंदल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं द इंडियन एडिशन टीम के सोमित ठाकुर एवं आयुष कुमार तृतीय रहे।कक्षा 9 से 12 वर्ग में एग्री-रिन्यूवर्स टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में ऋषि शेखर, आर्यन कुमार सिंह, विवेक कुमार एवं दिव्यांशु राज शामिल रहे। सनराइड एक्स1 टीम के सार्थक रंजन, विक्रम कुमार एवं चयन अग्रवाल द्वितीय और पानी पाठशाला टीम के आकर्ष केशव, आलेख कुमार एवं शाही निगम तृतीय स्थान पर रहे। इस वर्ग में कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन और शिक्षा से जुड़े स्टार्ट-अप विचार प्रस्तुत किए गए।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय के सचिव राजेश मिश्रा, प्राचार्य निखिल रंजन, रीता मिश्रा, विवेक राय, वासिक मुस्तफा एवं श्रेष्ठ मल्लिक शामिल रहे
निर्णायकों ने विद्यार्थियों से उनके विचारों की नवीनता, व्यवहारिकता, बाजार की संभावनाओं, सामाजिक प्रभाव और विस्तार की क्षमता से जुड़े सवाल पूछे।कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर आर.के. पॉल, वाइस प्रिंसिपल गुरचरण सिंह, वाइस प्रिंसिपल गोपाल झा, सुप्रिया मिश्रा, प्रीति पांडेय एवं रीता मिश्रा मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए समाजोपयोगी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया।समापन अवसर पर सचिव राजेश मिश्रा और प्राचार्य निखिल रंजन ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों पर काम करने, चुनौतियों को अवसर में बदलने और नवाचार व उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन को विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उद्यमशील सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।



Post a Comment