कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और हॉस्टल की कैंटीन का लिया जायजा, व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
धमदाहा। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने धमदाहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-शिक्षक उपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और कार्यशालाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई सुनिश्चित करने और संस्थान में अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया
एसडीओ ने हॉस्टल की कैंटीन में छात्रों के साथ भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता की भी जांच की। इसके अलावा कॉलेज परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने और तकनीकी उपकरणों को दुरुस्त कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जिला प्रशासन का उद्देश्य संस्थान की शैक्षणिक एवं तकनीकी व्यवस्था को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि युवाओं के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों की नियमित निगरानी की जाएगी।


Post a Comment