Top News

दुर्गापूजा को लेकर रौटा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील


रौटा। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रौटा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने सभी पूजा समितियों से सरकार एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिया।

बैठक में प्रखंड प्रमुख मो. शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, बीडीओ हेम शंकर राही, आरओ चंद्र प्रकाश, उपप्रमुख फिरोज आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, एआईएमआईएम प्रखंड अध्यक्ष मास्टर शाहिद आलम, मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा उर्फ बाबा, विधायक प्रतिनिधि अकील बदर, सरपंच प्रतिनिधि मो. साबिर, पूर्व मुखिया जमीर अनवर, पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार, जय कुमार भगत, रघुनाथ प्रसाद भगत, मुखिया सद्दाम हुसैन, जफर इकबाल, वार्ड सदस्य मो. सादाब एवं मो. मकसूद तथा राजद नेता मो. अकबाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post