रक्त के अभाव में किसी जरूरतमंद की जान न जाए, इस उद्देश्य से विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में इलाजरत मरीज राहुल शर्मा के लिए रक्त की व्यवस्था कराई। गुलाबबाग निवासी राहुल शर्मा की बहन मोनी शर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी से संपर्क कर रक्त की मदद मांगी थी।
सूचना मिलते ही आशीष गोस्वामी ने संगठन के सदस्यों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सरसी मझुआ पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार के मित्र शुभम सिंह ने बी पॉजिटिव रक्तदान कर मरीज के इलाज में सहयोग किया।
संगठन के पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन लगातार जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है। रक्तदान और रक्त की व्यवस्था के माध्यम से अब तक हजारों जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा संगठन की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है।
वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन का प्रयास है कि रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए और संकट की घड़ी में कोई भी जरूरतमंद परिवार खुद को अकेला महसूस न करे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ मानव सेवा संगठन का मूल उद्देश्य है।
इस मौके पर राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, जिला मंत्री अशोक कुमार, विक्की गोस्वामी, मुकेश झा सहित संगठन के अन्य सदस्य और मरीज के परिजन मौजूद रहे।
Post a Comment