Top News

मालाकार चौक के पास देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

आदर्श चौधरी, बरारी। बरारी थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर मालाकार चौक के पास छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा और मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र निवासी सोनू यादव (26), पिता गणेश यादव, तथा कोढ़ा थाना क्षेत्र के दीघरी वार्ड संख्या तीन निवासी अंकित कुमार यादव (20), पिता ललन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक मखाना फोड़ी में लूटपाट करने और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अंकित कुमार यादव के खिलाफ बरारी थाना में पहले से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस संबंध में बरारी थाना कांड संख्या 141/25, दिनांक 14 मई 2025 को धारा 25(1-B)/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

संयुक्त टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post