आदर्श चौधरी, बरारी। भगवती मंदिर महाविद्यालय, बरारी में शुक्रवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं क्रांति योद्धा नक्षत्र मालाकार की जन्मतिथि मनाई गई। प्रधानाचार्य गोपाल राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य अतिथि एवं उनके पौत्र विमल मालाकार ने नक्षत्र मालाकार के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, गरीबों एवं भूमिहीनों के अधिकारों के लिए संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 1978 में महाविद्यालय की स्थापना की पहल की गई थी। जनसहयोग से भवन निर्माण हुआ और भगवती मंदिर प्रबंध समिति के आर्थिक सहयोग के कारण महाविद्यालय का नाम भगवती मंदिर महाविद्यालय रखा गया।
प्रधानाचार्य गोपाल राय ने उनके जीवन और सामाजिक योगदान की चर्चा की। प्राध्यापक एवं साहित्यकार किशोर पोद्दार ने उनकी जीवनी पर आधारित स्वरचित कविता प्रस्तुत की। मौके पर विमल मालाकार, अवधेश मालाकार, रविन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र पाठक, प्रो. वेदानन्द झा, प्रो. कामेश्वर पोद्दार, डॉ. किरण मिश्रा सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Post a Comment