पोठिया। प्रखंड अंतर्गत कस्बा कलियागंज पंचायत के सैठाबाड़ी स्थित बैदिक आश्रम गांधी पुस्तकालय परिसर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं कर्मियों ने श्रमदान कर पुस्तकालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देना था। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक है। स्वच्छ एवं हरित वातावरण स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है।
भाजपा मंडल महामंत्री संजय कुमार दास ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
अभियान में शक्ति केंद्र प्रमुख राजकुमार ठाकुर, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, बूथ अध्यक्ष वशिष्ठ शर्मा, शुभनकर, राजकिशोर, स्वच्छता पर्यवेक्षक मो. मुस्लिम आलम, स्वच्छता कर्मी शाहरुख शाह, अंजलि देवी, गोशिया खातून, फूलदन, आशिरा, मोहरामी, बुधु, पजीर सहित कई कार्यकर्ताओं एवं कर्मियों ने श्रमदान किया। इस दौरान नियमित रूप से आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया गया।
Post a Comment