दिघलबैंक प्रखंड के हाड़ीभिट्ठा गांव में 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद मवेशी मालिक सगीर आलम को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बिजली के तार की चपेट में आने से उनके तीन मवेशियों की मौत हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, घटनास्थल के ठीक बगल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भी स्थित है, जहां बच्चे नियमित रूप से खेलते-कूदते हैं। ऐसे में हाईटेंशन बिजली लाइन को लेकर ग्रामीणों को स्कूली बच्चों सहित आम लोगों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से बिजली लाइन की जांच और आवश्यक मरम्मत कराने तथा सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना दोबारा न हो।
इधर, बिजली विभाग के एसडीओ परमित रंजन ने कहा कि मौसम खराब रहने की स्थिति में मवेशियों को बिजली पोल और बिजली लाइन से दूर रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 11 केवी बिजली तार में कवर देने का विभाग की ओर से प्रावधान नहीं है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से मृत मवेशियों का उचित मुआवजा जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।
Post a Comment