Top News

सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 56,900 रुपये का प्रतिबंधित सामान जब्त


भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। रविवार की अहले सुबह सीमा पिलर संख्या 131/1 के समीप ए समवाय मोहमारी एवं बीओपी कजला के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 56 हजार 900 रुपये मूल्य के प्रतिबंधित सामान जब्त किए।

सीमा क्षेत्र में निगरानी एवं जांच के दौरान जवानों ने प्लास्टिक की रस्सी, प्लास्टिक जाल, प्लास्टिक मैट, तंबाकू और पटाखे बरामद किए। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 56,900 रुपये आंकी गई है।

बताया गया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और प्रतिबंधित सामान की अवैध आवाजाही पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जवानों को यह सफलता मिली। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जब्त सामान को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post