Top News

अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में शोकसभा, 50 लाख मुआवजा व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग


दिनदहाड़े अधिवक्ता की कनपटी में गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को मुख्तार खाना में अधिवक्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर घटना की कड़ी निंदा की। शोकसभा की अध्यक्षता अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने की। उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अधिवक्ताओं ने बिहार सरकार से मृतक अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही लंबे समय से लंबित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द लागू करने की मांग उठाई गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालय में आम लोगों के हक और न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

शोकसभा में गौतम वर्मा, दिलीप कुमार दीपक, आशुतोष झा, प्रेरणा गुप्ता, मनोज झा, रजनी, अंजली श्रीवास्तव, संजीव कुमार सिन्हा, राजकुमार झा, सुशील कुमार झा, राजेश झा, प्रवीण पासवान, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post