Top News

कानकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी सामाजिक संस्थाएं

 


प.बंगाल/दालखोला/सिटी हलचल न्यूज़ 

कानकी धाम में आयोजित भादो मेले में बाबा रामदेव के दर्शन के लिए दालखोला सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा पर निकले। तेज धूप और गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पदयात्रियों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने रास्ते में सेवा शिविर लगाकर जल, शरबत, चाय और अल्पाहार की व्यवस्था की।मारवाड़ी युवा मंच दालखोला शाखा की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कानकी जाने वाले भक्तों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। मंच के सदस्यों ने गर्मी के बीच पदयात्रियों को ठंडा पानी और शरबत पिलाया। मंच के सदस्यों ने कहा कि सेवा ही धर्म है और श्रद्धालुओं की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे


वहीं, तेरापंथ युवक परिषद दालखोला की ओर से भी पदयात्रियों के लिए व्यापक सेवा व्यवस्था की गई। गुलाबबाग एवं अन्य स्थानों से आने वाले करीब 180 पैदल यात्रियों के लिए स्वराज एग्रीनेशन में रात्रि ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा यात्रा मार्ग में चाय, शरबत, पेयजल और अल्पाहार उपलब्ध कराया गया। परिषद के सदस्यों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष विक्रम चोपड़ा ने कहा कि सेवा की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।इधर, बाबा रामदेव भक्त मंडल की ओर से दालखोला ठाकुरबाड़ी श्याम मंदिर से विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्री कानकी धाम पहुंचकर बाबा रामदेव के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्त मंडल की ओर से भी रास्ते में जल, चाय और शरबत की व्यवस्था की गई


भक्त मंडल के सह-अध्यक्ष ओम खेमका ने कहा कि हर वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा शिविर लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि कानकी धाम के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और श्रद्धालु परिवार के साथ अपनी मनोकामना लेकर बाबा के दरबार में पहुंचते हैं। उन्होंने बाबा रामदेव से सभी के सुख-शांति की कामना की।सेवा कार्य में मारवाड़ी युवा मंच के सचिव कृष्णा अग्रवाल, अध्यक्ष धीरज नाहर, राजीव अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे। तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों के अलावा बाबा रामदेव भक्त मंडल के नारायण बिहानी, राजेश नाहर, अरुण खेतान, श्याम पारीक, वीरेंद्र गौर, दिलीप भगत सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post