छठ महापर्व को लेकर बहरखाल पंचायत के विशनपुर वार्ड संख्या-8 में बजरंगबली स्थान के समीप नहर के बांध पर छठ घाट निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है।
ग्रामीणों ने बताया कि अब तक अर्घ्य देने के लिए उचित स्थान नहीं होने से छठ व्रतियों को परेशानी होती थी। ग्रामीण लंबे समय से यहां छठ घाट निर्माण की मांग कर रहे थे।
घाट निर्माण की जानकारी पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया। मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि व्रतियों की सुविधा के लिए घाट का निर्माण कराया जा रहा है। प्रयास है कि छठ पर्व से पहले निर्माण कार्य पूरा हो जाए।
ग्रामीणों ने घाट के आसपास साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Post a Comment