बेलवा के समीप सोमवार दोपहर चलती बाइक से गिरने से 50 वर्षीय महिला नसीमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। अचानक चक्कर आने के कारण वह बाइक से बीच सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों की मदद से बेलवा सारोगोरा निवासी नसीमा खातून, पति मोहम्मद सलाम, को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से नसीमा खातून की तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार को वह बेटे के साथ बाइक से इलाज कराने गई थीं। इलाज के बाद घर लौटने के दौरान बेलवा के समीप अचानक चक्कर आने से वह बाइक से गिर गईं।
Post a Comment