Top News

कोसी के पहले अत्याधुनिक ऑटोमैटिक कार वॉशिंग सेंटर ‘Jetx Auto Care’ का भव्य उद्घाटन

 

मानिकपुर में शुरू हुआ आधुनिक कार वॉशिंग सेंटर, रोबोटिक तकनीक से महज 5 से 10 मिनट में होगी वाहनों की सफाई

मधेपुरा/मानिकपुर/मिथिलेश कुमार 

 मधेपुरा जिला मुख्यालय से सटे मानिकपुर में मुख्य सड़क के किनारे आधुनिक तकनीकों से लैस कोसी क्षेत्र के पहले अत्याधुनिक ऑटोमैटिक कार वॉशिंग सेंटर ‘Jetx Auto Care’ का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं वाहन व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।मुख्य अतिथि विनीता भारती, डॉ. संजय कुमार, चंद्रशेखर यादव, रंजीत कुमार सिंह, राहुल यादव, व्यापार मंडल मुरलीगंज के अध्यक्ष गोपी कृष्ण, डॉ. पूजा भारती, डॉ. नीरज कुमार, विजय झा, इंद्र नील घोष एवं नगर पंचायत मुरलीगंज के उपाध्यक्ष श्याम आनंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया


सेंटर के संचालकों ने बताया कि Jetx Auto Care में अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्यम से वाहनों की सफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां फोम वॉश, हाई-प्रेशर अंडरबॉडी वॉश, ऑटोमैटिक वैक्स स्प्रे, वैक्यूम क्लीनिंग एवं एडवांस ड्राइंग सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।संचालकों के अनुसार, पारंपरिक कार वॉश में जहां वाहनों की सफाई में एक से दो घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं इस ऑटोमैटिक प्लांट में महज 5 से 10 मिनट में वाहन की प्रभावी सफाई की जा सकेगी। इससे वाहन मालिकों के समय की भी बचत होगी और उन्हें बेहतर वॉशिंग सुविधा मिल सकेगी


रीसाइक्लिंग तकनीक से पानी की भी होगी बचत

सेंटर में हाई-प्रेशर जेट और पानी की रीसाइक्लिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। संचालकों ने दावा किया कि इस तकनीक से पारंपरिक वॉशिंग की तुलना में करीब 60 प्रतिशत तक पानी की बचत हो सकेगी। सेंटर को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।संचालकों ने बताया कि ग्राहकों के लिए फिलहाल विशेष ऑफर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक सुविधा शुरू होने से स्थानीय वाहन मालिकों को अब बेहतर कार वॉशिंग के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post