Top News

छात्र राजद ने उठाई पीजी नामांकन शुरू करने और 17 अनुकंपा कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान की मांग

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2026-28 की नामांकन प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने एवं वर्ष 2024 में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त 17 कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर छात्र राजद ने विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।इस संबंध में छात्र राजद पूर्णिया के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कुलपति के नाम एक मांग-पत्र छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रो. अरविंद कुमार वर्मा को सौंपा।मोहम्मद बिस्मिल ने कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के नाम एक मांग-पत्र छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रो. अरविंद कुमार वर्मा को सौंपा।मांग-पत्र के माध्यम से पीजी सत्र 2026-28 की नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू करने, नामांकन से संबंधित अधिसूचना जारी करने तथा पूरी प्रक्रिया की स्पष्ट समय-सारणी प्रकाशित करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके बड़ी संख्या में विद्यार्थी पीजी में नामांकन का इंतजार कर रहे हैं। नामांकन में अनावश्यक विलंब से विद्यार्थियों के शैक्षणिक सत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है


वहीं, वर्ष 2024 में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त 17 कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। मांग-पत्र में कहा गया है कि नियुक्ति के बाद कर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन किए जाने के बावजूद लंबे समय से वेतन भुगतान लंबित रहना गंभीर प्रशासनिक एवं मानवीय विषय है। इससे संबंधित कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बिस्मिल ने कहा कि, “छात्रों और कर्मचारियों के हित से जुड़े मामलों में विश्वविद्यालय प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ त्वरित निर्णय लेना चाहिए। पीजी नामांकन में देरी से हजारों विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो सकता है


वहीं, अनुकंपा के आधार पर नियुक्त 17 कर्मियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिलना बेहद गंभीर विषय है। विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे मामले की तत्काल समीक्षा कर वेतन भुगतान में आ रही बाधाओं को दूर करे और पात्र कर्मियों को उनका लंबित वेतन एवं नियमानुसार देय बकाया राशि शीघ्र उपलब्ध कराए।उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर दस्तावेजी या प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण वेतन लंबित है, तो संबंधित कर्मियों को इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए और प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही, की गई कार्रवाई से संबंधित कर्मियों को अवगत कराने की भी मांग की गई।बिस्मिल ने कुलपति से दोनों मामलों को छात्रहित एवं कर्मचारी हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post