अमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री जलील मस्तान के आकस्मिक निधन पर विधायक विजय खेमका ने उनके पैतृक गांव रौटा सिरसी पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
विधायक विजय खेमका ने कहा कि स्व. जलील मस्तान नेक दिल इंसान थे। उनके असमय निधन से सीमांत क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। अमौर क्षेत्र में उनकी काफी लोकप्रियता थी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस दौरान बायसी के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मेहता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महामंत्री ठाकुर सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment