Top News

मीरगंज चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के रविवार को मीरगंज चौक पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कारण वे जोरगामा मार्ग से होते हुए मीरगंज चौक पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और पार्टी के झंडे के साथ स्वागत किया। जेसीबी से पुष्प वर्षा भी की गई और कार्यकर्ताओं ने समर्थन में नारे लगाए।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव, प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आभास आनंद, डॉ. अमोल राय, महादेव चौधरी, मंटू यादव, विपिन कमती, मनोज मंडल, धीरज वर्मा, मनोज भगत, कन्हैया चौधरी, सुशांत सिंह, सुनील सिंह, प्रमोद पोद्दार, मानस वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post