सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को शिव शिष्य हरेंद्रानंद के तत्वावधान में एक दिवसीय शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। शिव भक्त नरेश कुमार ने शिव चर्चा के माध्यम से श्रद्धालुओं को शिव गुरु के संदेश और उनके बताए मार्ग की जानकारी दी।
उन्होंने मानव जीवन की विसंगतियों को दूर करने, शिव के मार्ग पर चलने और गुरु से संबंध मजबूत करने पर चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। आयोजन में संजय भगत, ओमप्रकाश भगत सहित अन्य शिव शिष्यों का योगदान रहा।
Post a Comment