Top News

नशे के कारोबार के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई


मुरलीगंज थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और कानून-व्यवस्था को लेकर संवाद किया गया। थानाध्यक्ष ने लोगों से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

थानाध्यक्ष ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। अपराध एवं अपराधकर्मियों पर भी पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपराधिक, संदिग्ध गतिविधि या नशे के कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं और प्राप्त सूचना पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से थानाध्यक्ष को अवगत कराया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर रामजी साह, डॉ. मनोज यादव, श्याम आनंद, दिनेश मिश्रा, दयानंद यादव, सुरेंद्र यादव, रामकृष्ण मंडल, दयानंद शर्मा, रुद्रनारायण यादव, उदय चौधरी, प्रशांत यादव, मो. रईस, उपेंद्र आनंद, बेचो सिंह, आशुतोष कुमार, अमित यादव, बिनोद कुमार, ब्रजेश कुमार, सुनील मंडल, अमित पासवान, दिलीप खान, निर्मल पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post