मटियारी पंचायत के झुनकी प्लस टू उच्च विद्यालय और दुर्गापुर पंचायत के हरिभाषा प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की योजना के तहत एसीएस भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक तौसीफ आलम ने किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भवन, कक्षाओं, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने आवश्यक पहल का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने भवन निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए गुणवत्तापूर्ण और समय पर कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सबदर हुसैन अंसारी, रफीक आलम, नौशाद आलम, तौफीक आलम, महमूद आलम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment