Top News

3 करोड़ की एमडीएमए-हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

एएनटीएफ और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गलगलिया थाना क्षेत्र के छनूटोला लकड़ी डिपो स्थित एक घर में छापेमारी के दौरान 814 ग्राम एमडीएमए और 507 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके अलावा एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छनूटोला लकड़ी डिपो निवासी मोहम्मद हासिम (पिता मनीर) और रूकसार खातून (पति तमरेज) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एसपी संतोष कुमार को मादक पदार्थ के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में एएनटीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गई।

तलाशी के दौरान घर से मादक पदार्थ और हथियार बरामद होने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में संलिप्तता की बात स्वीकार की। गलगलिया थाने में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post