हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से आगामी 27 सितंबर को शहर के सम्राट अशोक भवन में गरीब चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को खगड़ा स्थित सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं ने पत्रकार वार्ता की।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष सुमन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि चौपाल में आम नागरिकों से नेता सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष डॉ. शाहजहां ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। गरीब चौपाल के माध्यम से गरीबों, दलितों और पिछड़ों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके त्वरित समाधान की पहल की जाएगी।
Post a Comment