Top News

पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त, युवक घायल


कुरसेला थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-77 पर बल्थी महेशपुर चौक के समीप रविवार को पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उस पर सवार युवक रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

बताया गया कि पिकअप कुरसेला से पोठिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिमरा की ओर से कुरसेला आ रहे ई-रिक्शा को बल्थी महेशपुर चौक के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस फरार पिकअप चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post